1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: गुना में पुलिस ने शादी के दिन दूल्हे को पकड़ा, कस्टडी में हो गई मौत, दुल्हन ने की आत्मदाह की कोशिश

मध्य प्रदेश: गुना में पुलिस ने शादी के दिन दूल्हे को पकड़ा, कस्टडी में हो गई मौत, दुल्हन ने की आत्मदाह की कोशिश

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 15, 2024 03:03 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 03:03 pm IST

मध्य प्रदेश के गुना में बड़ा कांड हो गया है। यहां पुलिस कस्टडी में दूल्हे की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की है।

Guna- India TV Hindi
दूल्हे की पुलिस कस्टडी में मौत Image Source : INDIA TV

गुना: मध्य प्रदेश के गुना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस हिरासत में एक दूल्हे की मौत हो गई है। पुलिस ने शादी के दिन ही दूल्हे को पकड़ा था। इस घटना के सामने आने के बाद दुल्हन और दूल्हे की चाची ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की भी कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस हिरासत में एक दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान दूल्हे की चाची और दुल्हन ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की। 

दरअसल दूल्हे और उसके चाचा को डकैती के केस में पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा था। बिलाखेड़ी के रहने वाले देवा पारदी की रविवार को बारात चक्क गांव जानी थी। उससे पहले ही पुलिस ने दूल्हे देवा और उसके चाचा गंगाराम को कस्टडी में ले लिया। 

इसके बाद सभी लोग झागर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी की पूछताछ करने को लेकर उन्हें लाए हैं। इसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि कि देवा की मौत हो गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

इसके बाद देवा के परिवार के लोग और दुल्हन के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दुल्हन ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव कर दुल्हन को पकड़ा और चौकी में ले जाकर बैठा दिया। 

इसके कुछ देर बाद दुल्हन की चाची सूरज बाई ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसे बचाने में पुलिस अधिकारी युवराज सिंह के हाथ भी झुलस गए। इधर घटना के बाद आठ थानों की पुलिस, तीन एसडीएम और तहसीलदारों को तैनात किया गया है।

पुलिस टीम पर किया गया था हमला

पुलिस ने बताया कि मृतक देवा पर 7 अपराध दर्ज हैं। 13 जुलाई को शाम बजे 5 बजे धरनावदा थाने से कुछ दूरी पर पुलिस टीम पर पार्टी समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। इस दौरान पारदी समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और गोलियां भी चलाई थीं। (गुना से गोविंद सोनी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।