1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. महिला मित्र के साथ शोरूम में काम करता था युवक, प्रेम प्रसंग के चक्कर में मालिक ने मरवाया

महिला मित्र के साथ शोरूम में काम करता था युवक, प्रेम प्रसंग के चक्कर में मालिक ने मरवाया

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 08, 2025 08:20 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 01:40 pm IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में महिला मित्र के साथ शोरूम में काम करने वाले एक युवक की हत्या करवा दी गई है।शोरूम के मालिक पर ही सुपारी देकर युवक को मरवाने का आरोप लगा है।

madhya pradesh crime murder- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हत्या की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नागपुर के एक युवक की हत्या के मामले में बुरहानपुर के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को पकड़ा है।एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है कि इन सभी को 32-वर्षीय चेतन आमोदकर नाम के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटिल पर प्रेम संग के चलते सुपारी देकर युवक की हत्या करवाने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जानकारी दी है कि चेतन आमोदकर की हत्या के मामले में सावंत, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है। सावंत नसीराबाद का रहने वाला है और उसका बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है। वहीं, तीन अन्य आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के रहे वाले हैं। आरोप है कि सावंत ने चेतन की हत्या के लिए खूम सिंह और चंदन को एक-एक लाख रुपये की सुपारी दी थी

कैसे की गई युवक की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, चेतन अपनी एक महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था। हालांकि, मालिक सावंत का उस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस के मुताबिक, चेतन को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। इसके बाद सावंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद चेतन को जंगल में ले जाकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

कहां मिली थी लाश?

पुलिस को बीते 6 मई को चेतन की लाश एक नर्सरी के पास मिली थी। वहीं, पर उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। पहले ये सामान्य मौत प्रतीत हुई लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवक की महिला मित्र से जानकारी जुटाई तो पता लगा कि उसे बीते पांच मई को किसी ग्राहक ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह नजर नहीं आया। इसके बाद की जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग को लेकर चेतन की हत्या की गई। सावंत ने चेतन की हत्या की साज़िश रची और सुपारी दी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल चेतन की महिला मित्र का इस मामले से संबंध नहीं पाया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- हादसे के बाद बाबा बागेश्वर का आया बड़ा बयान, श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

मोहर्रम जुलूस के दौरान हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाया, मस्जिद के सामने हिंदू संगठनों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।