1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मोहर्रम जुलूस के दौरान हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाया, मस्जिद के सामने हिंदू संगठनों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

मोहर्रम जुलूस के दौरान हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाया, मस्जिद के सामने हिंदू संगठनों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 07, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 01:41 pm IST

मध्य प्रदेश के रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। मस्जिद के सामने हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़ी है।

रतलाम में हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाया।- India TV Hindi
रतलाम में हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाया। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में देर रात मोहर्रम के जुलूस में करतब बाजी के दौरान हिन्दू राष्ट्र का बैनर जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के Video के वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैलाना में हिंदू संगठन मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने इस मामले में सैलाना थाने को भी घेरकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

इस घटना से जुड़ा हुआ जो वीडियो सामने आया है उसमें मोहर्रम के जुलूस के दौरान मुंह से आग निकालने का करतब कर रहे लोग हिंदू राष्ट्र लिखे एक बैनर के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति मुंह से ऊपर से बैनर की ओर आग निकालता है। यह आग बैनर के निचले हिस्से में लगती है। वीडियो सामने आने के बाद सैलाना में बाजार बंद हो गए हैं और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है।

मुहर्रम के दौरान उज्जैन में भी बवाल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी मुहर्रम के दौरान अचानक हंगामा देखने को मिला। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग की अवहेलना करते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

सरकार की ओर से क्या कहा गया?

मोहर्रम के दौरान हुई घटनाओं को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने भी बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन पुलिस ने जो अभी कार्रवाई की है उसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- "प्रदेश शांति का टापू है। कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन ने, पुलिस ने कार्रवाई की है और सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा किसी और इस तरह किसी भी तरह का माहौल बिगड़ने की कोशिश ना करे। यदि इस तरह की घटना होगी तो कोई भी हो कैसा भी हो सख्त सजा मिलेगी।"

ये भी पढ़ें- मुहर्रम के दौरान उज्जैन में हुआ बवाल, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- "आतंकवाद-गुंडागर्दी भूल जाएंगे लोग"

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही, प्लेटफार्म पर खुलेआम दौड़ रही कार और स्कूटी; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।