1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही, प्लेटफार्म पर खुलेआम दौड़ रही कार और स्कूटी; सामने आया VIDEO

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही, प्लेटफार्म पर खुलेआम दौड़ रही कार और स्कूटी; सामने आया VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 06, 2025 09:44 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 09:44 am IST

भोपाल रेलवे स्टेशन पर खुलेआम कार और स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे प्लेटफार्म पर कार और स्कूटी चलाने का वीडियो आया सामने।- India TV Hindi
रेलवे प्लेटफार्म पर कार और स्कूटी चलाने का वीडियो आया सामने। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां भोपाल रेलवे स्टेशन से यह मामला सामने आया है, जहां खुलेआम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार और स्कूटी फर्राटे मार रही हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लेटफार्म पर कार और स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है। यात्रियों ने यह बनाई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं इस घटना के बाद से सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कैसे किया जा रहा है।

प्लेटफार्म नंबर 4 और 6 का मामला

दरअसल, पूरा मामला राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन का है। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार और स्कूटी चलाते हुए लोगों को देखा जा सकता है। यहां प्लेटफार्म नंबर 6 पर एक शख्स को कार चलाते हुए देखा गया। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 4 पर स्कूटी सवार युवक को देखा जा सकता है। दोनों ही घटनाओं का वीडियो यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

सामने आया घटना का वीडियो

बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर 14 एंटी और एग्जिट गेट हैं, लेकिन लेकिन सुरक्षा का कहीं कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। प्लेटफार्म पर खुलेआम दौड़ रही कार और स्कूटी देखकर तो यह समझ में आता है। इस तरह से प्लेटफार्म पर गाड़ियों के चलने से यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। किसी भी समय रेलवे स्टेशन पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।