1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुहर्रम के दौरान उज्जैन में हुआ बवाल, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- "आतंकवाद-गुंडागर्दी भूल जाएंगे लोग"

मुहर्रम के दौरान उज्जैन में हुआ बवाल, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- "आतंकवाद-गुंडागर्दी भूल जाएंगे लोग"

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 07, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 01:08 pm IST

बीजेपी विधायक ने कहा कि कान खोलकर समझ लेना, जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को हाथ में लिया है, उनके हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा- India TV Hindi
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम के दौरान हुई घटना को लेकर बीजेपी के कट्टरवादी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद कहा कि लोग आतंकवाद और गुंडागर्दी भूल जाएंगे।

"बाबा साहब के संविधान को हाथ में लिया तो..."

विधायक रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "कान खोलकर समझ लेना, जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को हाथ में लिया है, उनके हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे, ताकि कोई अपराधी उनके हाथ पर देखकर षड्यंत्र नहीं करेंगे।"

उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हुए हमले पर भी कड़ा रुख अपनाया। शर्मा के अनुसार, पुलिस इस मामले में मर्डर केस और धारा 307 (हत्या के प्रयास) जैसे गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर अपराधियों द्वारा किए गए गंभीर अपराधों में शामिल सभी लोगों को चिन्हित कर लिया गया है।

"निर्धारित रूट का पालन करना होगा"

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा, "उज्जैन ही नहीं, बल्कि देशभर में लोग खुशी से ईद और मुहर्रम मनाएं, लेकिन उन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति और निर्धारित रूट का पालन करना होगा। अगर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को हाथ में लेकर मनमर्जी से हिंदू संपत्ति को तोड़ने की कोशिश की, तो कान खोलकर सुन लेना उज्जैन में जो घटना घटित हुई है सरकार ने सख्त एक्शन लिया है।"

उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा

बता दें कि मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में अचानक हंगामा हो गया। खजूरवाड़ी मस्जिद के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग की अवहेलना करते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक प्रतीकात्मक घोड़े को बैरिकेड्स में घुसाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें-

पथराव के मामले में गिरफ्तार नेता के फोन में मिले 50 अश्लील वीडियो, कुछ में राजनेताओं के चेहरे भी दिख रहे

बाबा सिद्दीकी के मोबाइल नंबर से फ्रॉड की थी साजिश, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।