1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. संस्थानों के आसपास बिना काम घूमने वाले मजनूं सावधान! MP डीजीपी ने दे दिया सख्त निर्देश

संस्थानों के आसपास बिना काम घूमने वाले मजनूं सावधान! MP डीजीपी ने दे दिया सख्त निर्देश

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 04, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 11:57 pm IST

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने निर्देश दिया है कि धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, स्‍कूल-कॉलेजों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने, मजनूं किस्‍म के लोगों पर करें सख्‍त कार्रवाई की जाए।

madhya pradesh dgp meeting- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के डीजीपी ने की बैठक। Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी जोनल एडीजी आईजी पुलिस सहायक भोपाल इंदौर तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की है। उन्होंने स्‍कूल-कॉलेजों के आसपास पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, मजनूं किस्‍म के लोगों पर करें सख्‍त कार्रवाही औऱ ड्रग स्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सुनोयोजित तरीके से अभियान चलाकर ड्रग माफिया के नेटवर्क को समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

छेड़खानी की घटनाएं रोकने का निर्देश

सोमवार को पुलिस मुख्‍यालय से प्रदेश के सभी एडीजी/आईजी, एसपी को वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये निर्देश देते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस गर्ल्‍स स्कूल और कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें ताकि छेड़खानी की घटनाएं न हों। धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से मौजूद रहने वाले मजनूं किस्म के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गर्ल्स होस्टल और वर्किंग वुमन होस्टल से समन्‍वय के लिए बीट अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाएं। किसी भी प्रारंभिक शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें।

ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

डीजीपी ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिस जोश और समर्पण के साथ “नशे से दूरी है जरूरी” जागरूकता अभियान संचालित किया गया, उसी तरह ड्रग माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ड्रग्स के हॉट स्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सुनियोजित तरीके से अभियान चलाकर ड्रग माफिया के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

धार्मिक आधार पर बालिकाओं के शोषण के लगातार मामले सामने आने के बाद MP के डीजीपी ने सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने अवयस्क बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर उन्‍हें शीघ्र बरामद करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें- मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, 4 घंटे तक परेशान हुए यात्री

"राहुल गांधी के कर्मों से पाकिस्तान खुश होता है", मोहन यादव का बड़ा हमला- मैच्योरिटी लाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।