1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: भरी सभा में नायब तहसीलदार मैडम हुईं आगबबूला, महिला किसान को थप्पड़ जड़ा और बाल खींचे, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश: भरी सभा में नायब तहसीलदार मैडम हुईं आगबबूला, महिला किसान को थप्पड़ जड़ा और बाल खींचे, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 03, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 02:30 pm IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में भरी सभा में नायब तहसीलदार मैडम का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Naib Tehsildar- India TV Hindi
नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने महिला किसान को थप्पड़ जड़ा Image Source : REPORTER INPUT

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां खाद लेने आई एक महिला किसान को नायब तहसीलदार मैडम ने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाल खींचे। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले में पीड़ित महिला किसान न्याय की मांग कर रही है। 

पीड़ित महिला किसान MA की छात्रा है। उसका कहना है कि वो केवल खाद लेने के लिए आई थी। उसने किसी अपशब्द का भी प्रयोग नहीं किया था, फिर भी नायब तहसीलदार मैडम ने उसके साथ मारपीट की। 

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के बीच नायब तहसीलदार रितु सिंघई द्वारा खाद लेने आई एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से खाद की कमी के कारण किसान लगातार परेशान थे। आज सुबह करीब 1000 से 1500 किसान खाद लेने मंडी पहुंचे, लेकिन वितरण में अव्यवस्था और लंबे इंतजार के चलते गुस्साए किसानों ने सटई रोड पर जाम लगा दिया। 

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसी दौरान कथित रूप से नायब तहसीलदार द्वारा छात्रा गुड़िया पटेल को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही किसानों में आक्रोश और बढ़ गया। 

अब इस मामले में पीड़ित छात्रा गुड़िया पटेल का बयान सामने आया है और वह न्याय की गुहार लगा रही है। गुड़िया पटेल का कहना है कि मैडम की तरफ से उसे धमकी भी दी गई कि उसके खिलाफ वो एफआईआर करवाएंगी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई मंडी का है।

अधिकारी द्वारा एक आम किसान को इस तरह भरी सभा में थप्पड़ मारने के मामले की काफी आलोचना हो रही है। (इनपुट: प्रेम गुप्ता) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।