1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. स्कूटी लेकर पैदल जा रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो गई मौत; सामने आया VIDEO

स्कूटी लेकर पैदल जा रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो गई मौत; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 02, 2025 01:48 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 01:49 pm IST

इंदौर में एक शख्स की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरानी जताई है।

अचानक गिरने के बाद हुई युवक की मौत।- India TV Hindi
अचानक गिरने के बाद हुई युवक की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। यहां राह चलते एक युवक को अचानक साइलेंट अटैक आया और चंद सेकेंडों में ही युवक की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में युवक को स्कूटी लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह रास्ते में कुछ सेकेंड के लिए खड़ा होता है और फिर स्कूटी समेत जमीन पर गिर जाता है। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अचानक गिरने के बाद हुई मौत

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र का है। यहां जनता क्वार्टर इलाके में एक शख्स की अचानक गिरने से मौत हो गई। यहां 27 वर्षीय युवक विनीत अपनी पंचर एक्टिवा वाहन को सुधरवाने के लिए दुकान जा रहा था। वह स्कूटी को लेकर पैदल ही दुकान की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक युवक की सांस फूलने लगी और वह स्कूटी सहित जमीन पर अचानक गिर पड़ा। युवक को जमीन पर गिरा देख आस-पास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना का वीडियो आया सामने

युवक की मौत के बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक की अचानक मौत होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक स्कूटी लेकर पैदल जा रहा था और वह कुछ सेकेंड के लिए रुका। इसके बाद युवक जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत साइलेंट अटैक से होना बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा करेगी। (इनपुट- भरत पाटिल)

यह भी पढ़ें-

पत्नी के साथ था दोस्त का अवैध संबंध, शख्स ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

जयपुर में फॉर्च्यूनर कार का कहर, गली में खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर; लोगों ने ड्राइवर को पीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।