1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी के साथ था दोस्त का अवैध संबंध, शख्स ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

पत्नी के साथ था दोस्त का अवैध संबंध, शख्स ने ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 02, 2025 09:33 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:33 am IST

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक शख्स को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। शख्स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते अपने दोस्त की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।

हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - India TV Hindi
हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में पुलिस ने हत्या की एक घटना का खुलासा किया है। यहां के सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार कॉलोनी की झाड़ियां में शनिवार को एक व्यक्ति का खून से लथपथ अवस्था में शव मिला था। इस मामले में सोमवार शाम को भीलवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के साथ दोस्त के अवैध संबंध थे। इस बात से नाराज शख्स ने दोस्त की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार को मिला था शव

सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने कहा कि शनिवार को भीलवाड़ा शहर की इंदिरा विहार कॉलोनी में सड़क के किनारे रक्त रंजित शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते हम मौके पर पहुंचे और एफएसएल सहित अन्य टीमों को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के पास ही स्कूटी भी खड़ी मिली और मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान भीलवाड़ा शहर के तिलकनगर निवासी 45 वर्षीय महेंद्र पुत्र छितर सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को शव सौंप दिया। 

आरोपी को किया गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने बनेड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा निवासी रामेश्वर पिता रामचंद्र जाट से पूछताछ की तो उसने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी रामेश्वर और मृतक महेंद्र दोस्त थे और 7 सालों से डेयरी के धंधे में पार्टनर थे। इस बीच रामेश्वर की पत्नी से मृतक महेंद्र के अवैध संबंध बन गए थे। इसी के चलते रामेश्वर ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने दोस्त महेंद्र की हत्या कर दी। (इनपुट- सोमदत्त त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

जयपुर में फॉर्च्यूनर कार का कहर, गली में खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर; लोगों ने ड्राइवर को पीटा

भारत ने श्रीलंका जाने के लिए पाकिस्तानी विमान को दिया रास्ता, सभी झूठे दावों को किया खारिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।