1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में फॉर्च्यूनर कार का कहर, गली में खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर; लोगों ने ड्राइवर को पीटा

जयपुर में फॉर्च्यूनर कार का कहर, गली में खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर; लोगों ने ड्राइवर को पीटा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 02, 2025 09:11 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:17 am IST

जयपुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर देखने को मिला। फॉर्च्यूनर ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के समय चालक शराब के नशे में धुत था।

फॉर्च्यूनर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर।- India TV Hindi
फॉर्च्यूनर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार की रात एक फॉर्च्यूनर कार का आतंक देखने को मिला। यहां आजाद नगर इलाके के टोंक रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक के बाद एक करके कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने कई गाड़ियों पर अपनी कार चढ़ा दी। घटना के बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन कार के आगे बाइक फंस जाने की वजह से वह भाग नहीं सका। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। इसके अलावा लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। हालांकि पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। फिलहाल ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

कई गाड़ियों को मारी टक्कर

दरअसल, पूरी घटना सोमवार की बताई जा रही है। यहां सांगानेर इलाके में कार तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी चला रहा शख्स शराब के नशे में धुत था। ये घटना जयपुर के आज़ाद नगर में टोंक रोड इलाके में हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कार को रोका और उसके बाद ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ की है। हालांकि सांगानेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया।

लोगों ने ड्राइवर को पीटा

ये वारदात रात करीब 11 बजे की है, जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार गलियों में तेजी से आई और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस कार की चपेट में कुछ राहगीर भी आ गए। गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर कार का चालक भगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन टक्कर की वजह से एक बाइक गाड़ी के आगे फंस गई। गाड़ी के आगे बाइक फंसने की वजह से कार आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद बड़ी तादात में लोग जमा हो गए और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और गाड़ी को ज़ब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें-

ठिठुरन की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बढ़ी ठंड; जानें मौसम का हाल

भारत ने श्रीलंका जाने के लिए पाकिस्तानी विमान को दिया रास्ता, सभी झूठे दावों को किया खारिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।