1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: शहडोल में नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल ने ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

Madhya Pradesh News: शहडोल में नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल ने ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

 Published : May 19, 2022 06:01 pm IST,  Updated : May 19, 2022 06:01 pm IST

नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल डीपी सिंह ने बुधवार की शाम 5 बजे आत्महत्या की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनको लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Principal of Navodaya School Shahdol - India TV Hindi
Principal of Navodaya School Shahdol Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • प्रिंसिपल कक्ष में ही डीपी सिंह ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या
  • बुधवार शाम 5 बजे की आत्महत्या, शव परिजनों को सौंपा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने दफ्तर में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ में स्थित है जवाहर नवोदय विद्यालय। यहां प्रिंसिपल के पद पर डी पी सिंह थे। बुधवार की शाम को अपने प्रिंसिपल कक्ष में ही सिंह ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब लोगों को उनके फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली तो बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में हैं पत्नी और 2 बेटे

ब्यौहारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्राचार्य डीपी सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और उनके दो बेटे हैं।

इस संबंध में ब्यौहारी के थाना प्रभारी सुदीप सोनी का कहना है कि नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल डीपी सिंह ने बुधवार की शाम 5 बजे आत्महत्या की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनको लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से अभी डायरी उनके पास नहीं आई है। डायरी आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।