1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने छोटे भाई को गोली मारी, फिर खुद भी कर ली सुसाइड, सामने आई वजह

मध्य प्रदेश: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने छोटे भाई को गोली मारी, फिर खुद भी कर ली सुसाइड, सामने आई वजह

 Published : Aug 12, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 11:13 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने छोटे भाई को गोली मार दी और फिर खुद भी सुसाइड कर ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जावेद को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Madhya Pradesh- India TV Hindi
रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने छोटे भाई को गोली मारी Image Source : REPRESENTATIVE PIC

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के 40 वर्षीय बेटे ने सोमवार को धन के लेन-देन पर विवाद के दौरान अपने छोटे भाई को गोली मार दी और फिर खुद सुसाइड कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्रवेश शेख (40) ने अपने छोटे भाई जावेद शेख (38) को 12 बोर की अपनी लाइसेंसी राइफल से छाती पर गोली मारी और फिर इसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। 

प्रवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

पुलिस ने बताया कि प्रवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जावेद को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीना ने बताया कि पुलिस के सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक अल्लाह नूर शेख, प्रवेश और जावेद के पिता हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रवेश कोई काम-धंधा नहीं करता था, जबकि जावेद आजीविका के लिए ऑटो रिक्शा चलाता है। डीसीपी ने बताया, 'दोनों अविवाहित भाइयों के बीच धन के लेन-देन पर आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार को भी इसी बात पर दोनों भाइयों में हाथापाई हुई। इसके बाद प्रवेश ने गुस्से में आकर गोलीबारी कर दी।' उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।