1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बागी विधायकों ने किए मतदाताओं के मत अशुद्ध, कांग्रेस गंगाजल से मतदाताओं के वोट शुद्ध करेगी

बागी विधायकों ने किए मतदाताओं के मत अशुद्ध, कांग्रेस गंगाजल से मतदाताओं के वोट शुद्ध करेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 06:17 pm IST

मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के अंतर्मन के शुद्धिकरण का कांग्रेस अभियान शुरू करने जा रही है।

Madhya Pradesh state Congress President Kamal Nath launched new campaign- India TV Hindi
Madhya Pradesh state Congress President Kamal Nath launched new campaign

भोपाल। मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के अंतर्मन के शुद्धिकरण का कांग्रेस अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि इन मतदाताओं ने कांग्रेस को ही वोट दिया था परंतु बागी विधायकों ने मतदाताओं के वोट अशुद्ध कर दिए हैं। इसलिए मतदाताओं को फिर से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। 

इसके लिए सभी उपचुनाव वाली 27 विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर मतदाताओं को आधा लीटर गंगाजल वितरित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस मोर्चा प्रकोष्ठ समन्वयक श्रीमती अर्चना जायसवाल कर रही हैं। गंगा जल वितरण अभियान का संयोजक हिमांशु यादव को बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।