1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: महिला मरीज के चेहरे से हिजाब हटाने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, स्टाफ और डॉक्टरों के साथ मारपीट

मध्य प्रदेश: महिला मरीज के चेहरे से हिजाब हटाने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, स्टाफ और डॉक्टरों के साथ मारपीट

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 04, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 03:17 pm IST

मध्य प्रदेश के विदिशा में मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा हुआ है और स्टाफ और डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई है।

hijab- India TV Hindi
हिजाब के चक्कर में हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में हिजाब को लेकर बवाल हो गया है। यहां एक मेडिकल कॉलेज में पहुंची महिला मरीज के चेहरे से डॉक्टर ने हिजाब हटा दिया, जिसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और स्टाफ और डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई।

क्या है पूरा मामला?

विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब 65 वर्षीय मुस्लिम महिला सुल्ताना इलाज के लिए पहुंचीं। उनके साथ फारुख एवं 8-10 लोग और थे।

मुंह में आई चोट को देखने के लिए जब डॉक्टर ने हिजाब हटाया तो परिजनों ने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट कर दी और आकस्मिक विभाग में तोड़ फोड़ कर दी। इस घटना में एक चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के 3 लोगों को चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में कर लिया है।

हालांकि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुंह पर चोट देखने के लिए तो हिजाब हटाने में कुछ विवाद नहीं होना चाहिए था लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इस मामले की तह तक जाना चाहिए। आखिर क्यों बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। चूंकि ये मामला सेंसटिव है तो इस मामले में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ये पहली बार नहीं है, जब हिजाब को लेकर हंगामा हुआ हो। इससे पहले भी हिजाब को लेकर देश में तमाम बार हंगामे भी हुए हैं और प्रदर्शन भी हुए हैं। दरअसल इस्लाम धर्म में हिजाब पहनना एक धार्मिक मामला है और मुस्लिम इस मामले को लेकर काफी सेंसटिव है। ऐसे में जब भी हिजाब हटाने संबंधी किसी तरह की बात सामने आती है तो वह चर्चा का विषय बनती है और उस पर हंगामा होते हुए भी देखा गया है। (इनपुट: विदिशा से अविनाश)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।