1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. OMG: दो पूर्व मित्रों के बीच हुआ विवाद, युवक चबा गया अंगूठा, हाथ से अलग हुआ अंग

OMG: दो पूर्व मित्रों के बीच हुआ विवाद, युवक चबा गया अंगूठा, हाथ से अलग हुआ अंग

 Published : Apr 18, 2025 03:22 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 03:46 pm IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो पूर्व मित्रों के बीच मामूली विवाद में बड़ी वारदात हो गई। एक शख्स ने दूसरे युवक का अंगूठा चबा कर हाथ से अलग कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

युवक का अंगूठा चबा गया पूर्व मित्र।- India TV Hindi
युवक का अंगूठा चबा गया पूर्व मित्र। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के शहडोल से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्रांव गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना घटी। दो दो पूर्व मित्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला?

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के  चित्रांव गांव के निवासी विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता कभी घनिष्ठ मित्र हुआ करते थे। दोनों एक समय साथ-साथ काम करने गुजरात गए थे। इसी पुराने कार्यस्थल से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर दोनों दोस्तो के बीच शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई। दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर झपट्टा मारते हुए उसका अंगूठा अपने दांतों से काट दिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया।

पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज की

इस हिंसक झड़प में अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा जयसिंहनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं, इस मामले में एडिशनल एसपी शहडोल अभिषेक दिवान का कहना है कि दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। (रिपोर्ट: विशाल खंडेलवाल)

ये भी पढ़ें- MP: सरकारी मकान में मजार, सोता रहा सिस्टम, अफसरों की नाक के नीचे बनीं अवैध मजारें, जानिए क्या है पूरा मामला?

भोपाल के नामी स्कूल की मान्यता रद्द, लगेगा ताला, डीएम ने बच्ची से रेप मामले में की कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।