1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Maheshwar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 :क्या कांग्रेस इस बार फिर दोहरा पाएगी जीत?

Maheshwar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 :क्या कांग्रेस इस बार फिर दोहरा पाएगी जीत?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:00 am IST

Maheshwar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 : महेश्वर सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ और बीजेपी के प्रत्याशी राजकुमार मेव के बीच है।

कांग्रेस- India TV Hindi
कांग्रेस Image Source : FILE

Maheshwar, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 : महेश्वर विधानसभा सीट मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठापूर्ण विधानसभा सीट है।यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार मेव औश्र कांग्रेस की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी साधौ के बीच है। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयलक्ष्मी साधौ ने राजकुमार मेव को पराजित किया था। इस बार महाेश्वर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। 

महेश्वर विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स लाइव यहां देखें-Click Here to Maheshwar Election Results 2023 Live

2018 के चुनाव में किसे मिली थी जीत?

महेश्वर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आती है। 2018 में महेश्वर में कुल 49 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुश्री विजय लक्ष्मी साधो विजेता रही थी। उन्हें 49 फीसदी वोट हासिल हुए थे। साधौ को 83,087 कुल वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे राजकुमार मेव को 28 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। उन्हें कुल 47, 251 वोट हासिल हुए थे। महेश्वर सीट पर मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

2013 में क्या हुआ था?

साल 2013 के महेश्वर में हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला राजकुमार मेव और बीजेपी के सुनील खांडे के बीच था। इसमें मेव विजयी हुए थे। उन्हें 74,32 वोट मिले, जो कुल वोट का 49 फीसदी था। खांडे दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 69,593 वोट हासिल हुए थे, जो कुल वोट का 46% था।

2008 में भी जीती थीं विजयलक्ष्मी साधौ

 विजयलक्ष्मी साधौ 2008 में बेहद करीबी मुकाबले में जीती थीं। उस समय भी उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी राजकुमार मेव ही थे, जिन्हें साधौ ने बेहद कम अंतर से पराजित किया था। साधौ को 58,061 वोट मिले थे, जो कुल मतों का 46% था। वहीं राजकुमार मेव को 57,388 वोट मिले थे, जो कुल मतों का 46% था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।