1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते SUV से व्यक्ति को कुचला, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते SUV से व्यक्ति को कुचला, मामला दर्ज

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 25, 2022 12:00 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 12:00 am IST

मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को SUV से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को SUV से कुचल दिया, जिससे उसकी- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को SUV से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को SUV से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार रात सागर शहर के उपननगर मकरोनिया चौराहे पर हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि SUV चालक वाहन को मोड़कर व्यक्ति को कुचल देता है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता सहित आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने 8 लोगों पर किया मामला दर्ज

घटना से आक्रोशित होकर दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों ने चक्का जाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके बटालियन रोड स्थित होटल को ढहाने की मांग की। दोपहर में अधिकारियों ने आरोपियों के होटल के एक हिस्से को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। मकरोनिया पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र जगेत ने बताया बृहस्पतिवार रात मकरोनिया चौराहे पर दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने वहां जग्गू यादव (30) को SUV से टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल यादव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगेत ने बताया कि पुलिस ने मामले में सोनू यादव की शिकायत पर आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

चुनावी रंजिश को लेकर हुआ हमला

यादव महासभा के जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने बताया कि चार महीने पहले मकरोनिया नगरपालिका के चुनाव में वार्ड पार्षद पद के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार किरण यादव ने आरोपी मिश्री चंद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता को हराया था, जिसके चलते मिश्री और उसका परिवार नाराज था। किरण यादव, शिकायतकर्ता सोनू यादव की पत्नी है। आरोपियों में से मिश्री चंद गुप्ता के भाजपा का जिला स्तरीय पदाधिकारी होने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि मिश्री चंद भाजपा के सदस्य हैं पर किसी भी पद पर नहीं हैं। हत्या के खिलाफ शुक्रवार को कोरेगांव के ग्रामीण एवं जिला यादव महासभा के लोगों द्वारा शव को मकरोनिया चौराहे पर रख चक्का जाम कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।