1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: अस्पताल में मरीज के परिजन का ज्वेलरी से भरा बैग कुत्ता उठाकर भागा, रखे थे उसमें 4 लाख के गहने, मचा हड़कंप

VIDEO: अस्पताल में मरीज के परिजन का ज्वेलरी से भरा बैग कुत्ता उठाकर भागा, रखे थे उसमें 4 लाख के गहने, मचा हड़कंप

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 26, 2026 07:22 am IST,  Updated : Aug 26, 2026 08:05 am IST

जनरल वार्ड में सभी मरीज सो रहे थे, तभी एक कुत्ता आता है। मरीज के पास परिजन का रखा सोने-चांदी से भरा बैग उठाकर चला जाता है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

ज्वैलरी से भरा बैग कुत्ता लेकर भागा- India TV Hindi
ज्वैलरी से भरा बैग कुत्ता लेकर भागा Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल में सोमवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया। बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। मरीज के परिजन जिला अस्पताल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान एक कुत्ता उनका बैग उठाकर वहां से भाग गया। बैग गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुत्ते को खोज निकाला

पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुत्ते द्वारा बैग ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV कैमरों की मदद से कुत्ते की लोकेशन ट्रेस करते हुए गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला और बैग में रखे जेवरात बरामद कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते बैग और जेवरात बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

मुंह में दबाकर ज्वेलरी से भरा बैग ले गया कुत्ता

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि अस्पताल के जनरल वार्ड में सुबह के 4 बजे सभी मरीज और तीमारदार सो रहे हैं। तभी एक कुत्ता वहां से बैग उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ता मुंह में दबाकर ज्वेलरी से भरा बैग ले गया। हालांकि, पुलिस की टीम ने कुत्ते और ज्वेलरी से भरे बैग को खोज निकाला है।

अस्पताल की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

वहीं, घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के लगातार विचरण करने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ये किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

मरीजों को काट भी सकता है कुत्ता

अस्पताल के लोग भी काफी डरे हुए हैं। इस बार तो कुत्ता बैग ले गया है। कल को यही कुत्ता सोते हुए मरीजों और तीमारदारों के पैर में काट भी सकता है। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा और डर का महौल है।

ये भी पढ़ें: 

फर्जी IAS का लग्जरी खेल... भारत सरकार की नेम प्लेट से CBI कार्ड तक, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।