1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी समेत 2 अन्य लोगों को टैंकर ट्रक ने कुचला, चारों की मौत

मध्य प्रदेश: एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी समेत 2 अन्य लोगों को टैंकर ट्रक ने कुचला, चारों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 10:59 am IST,  Updated : May 17, 2020 10:59 am IST

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की टैंकर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। चारों लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे।  

migrant worker death in Barwani Madhya Pradesh - India TV Hindi
migrant worker death in Barwani Madhya Pradesh  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों के साथ घट रही सड़क हादसे की घटनाएं कम होने की नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का है। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की टैंकर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। चारों लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे।  

बता दें कि कल (16 जून) यूपी के औरैया में तड़के सुबह सड़क हादसे में 25 प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।