1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में मंत्री के भांजे का शव संदिग्ध हालत में मिला, दो दिन से गायब था

मध्यप्रदेश में मंत्री के भांजे का शव संदिग्ध हालत में मिला, दो दिन से गायब था

 Reported By: IANS
 Published : Aug 27, 2020 11:55 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 11:55 am IST

: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के भांजे का शव शिवपुरी जिले के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला है। 

MP news, dead body found- India TV Hindi
मध्यप्रदेश में मंत्री के भांजे का शव संदिग्ध हालत में मिला, दो दिन से गायब था Image Source : PTI

शिवपुरी: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के भांजे का शव शिवपुरी जिले के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला है। राज्यमंत्री राठखेड़ा शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। उनका भांजा अनिल धाकड़ शिवपुरी जिले के ही ग्राम पुरा छर्च का निवासी है। वह अपने घर से दो दिन से गायब था। बीती देर रात उसका शव कड़वानी के जंगल मे मिला है। यहां बता दें कि अनिल दो दिन से अपने घर से गायब था।

पोहरी क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने गुरुवार को बताया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव जंगल में मिला है और दो दिन पुराना है, हमने एफ एसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई है। पोस्ट मार्टम करा रहे हैं, इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।