1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "मुंह बंद, कान खुले हैं", राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची मध्य प्रदेश

"मुंह बंद, कान खुले हैं", राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची मध्य प्रदेश

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 23, 2022 02:02 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 02:02 pm IST

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता।

Bharat Jodo Yatra In Madhya Pradesh- India TV Hindi
Bharat Jodo Yatra In Madhya Pradesh

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता। राहुल गांधी महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश आकर बहुत खुशी हो रही है। इस यात्रा के दौरान बहुत बातचीत होगी और आपके गले भी लगूंगा।

हम सिर्फ सुनते हैं -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों की किसानों की समस्याएं समझेंगे क्योंकि हर इलाके की समस्या अलग होती है। हर रोज यात्रा के दौरान 25 से 30 किलोमीटर हम लोग चलते हैं, चलते हुए हम किसी से बात नहीं करते, हम अपनी बात नहीं करते, मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, हमारे मन की बात नहीं, आपके मन की बात क्या है। किसानों के मन की बात क्या है, व्यापारियों के मन की बात क्या है, युवाओं के मन की बात क्या है, मजदूरों के मन की बात क्या है, यह हम सुनते हैं और सिर्फ सुनते हैं। उसके बाद 15 मिनट ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट शाम को सात बजे हम अपनी बात रखते हैं।

श्रीनगर में लहराएंगे तिरंगा

राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा के दौरान बहुत मजा आएगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी और आप देखना लाखों किसान, लाखों युवा, बेरोजगार युवा इस यात्रा में शामिल होंगे और पूरे मध्यप्रदेश में चल कर दिखाएंगे। राहुल ने कहा, ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 36 सौ किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।