1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कोरोना ने ली MP के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की जान, पार्टी में शोक की लहर

कोरोना ने ली MP के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की जान, पार्टी में शोक की लहर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 11:22 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 11:22 am IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोनावायरस से निधन हो गया। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Govardhan Dangi- India TV Hindi
कोरोना ने ली MP के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की जान, पार्टी में शोक की लहर Image Source : TWITTER

भोपाल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोनावायरस से निधन हो गया। खबर है कि आज मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उनके निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। दांगी के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

बीतें दिनों जब गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन विधायक को भोपाल के चिरायु अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

वहीं, आपको बता दें कि उनके निधन से ब्यावारा विधानसभा सीट खाली हो गई है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में कुल 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।