1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा, 34 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा, 34 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 09, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Oct 09, 2022 03:01 pm IST

MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भैंस को बचाने के चक्कर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। 34 यात्रियों से भरी बस रोड पर ही पलट गई। जिससे बस सवार सभी लोग घायल हो गए। 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क पर पलटी बस
  • हादसे में 34 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर
  • ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था सामने अचानक आई भैंस

MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार को एक निजी बस भैंस से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र पंद्रे ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सलैया के पास देर रात डेढ़ बजे उस समय हुआ, जब बस यात्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सुकलपुरा गाड़ासरई से राघोपुर सक्का लौट रहे थे। पंद्रे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बस चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था और ग्रामीणों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया था। 

भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ एक्सिडेंट

उन्होंने बताया कि सलैया के पास अचानक से एक भैंस सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। पंद्रे के अनुसार, हादसे में घायल सभी 34 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

जून के महीने में भी हुआ हादसा

ऐसा ही दर्दनाक हादसा जून के महीने में छिंदवाड़ा जिले में हुआ था। भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। दरअसल बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में जा गिरी थी। जिससे गाड़ी में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।