1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: इंदौर में 50 साल के मौलाना पर नाबालिग लड़की का गंभीर आरोप, कहा-'छेड़छाड़ के दौरान की ये हरकत'

MP: इंदौर में 50 साल के मौलाना पर नाबालिग लड़की का गंभीर आरोप, कहा-'छेड़छाड़ के दौरान की ये हरकत'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 09, 2022 09:09 am IST,  Updated : Oct 09, 2022 09:09 am IST

MP:इंदौर के एडीसीपी प्रशांत चौबे ने मौलाना के नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले में कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा, 'बच्ची के माता-पिता जब मौलाना के पास पहुंचे तो उसने उन्हें पीटा और गालियां दी। शिकायत मिलते ही पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Indore News- India TV Hindi
Indore News Image Source : FILE

Highlights

  • 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ की हरकत
  • पुलिस ने कहा-मौलाना पर होगी सख्त कार्रवाई
  • एमपी के सिवनी में भी आया था ऐसा ही मामला

एमपी के इंदौर में एक मौलाना पर एक बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार इंदौर में 50 साल के मौलाना के खिलाफ 15 साल की नाबालिग लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की ने चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके मदरसा शिक्षक 50 वर्षीय मौलाना ने उसके साथ छेड़छाड़ की, एक अलग कमरे में उसके साथ गलत हरकतें की। इस मामले पर पुलिस का बयान भी आया है। इंदौर के एडीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि बच्ची करीब डेढ़ साल से मौलाना के पास पढ़ने जा रही थी।

मौलाना पर होगी कार्रवाई: एडीसीपी प्रशांत चौबे

इंदौर के एडीसीपी प्रशांत चौबे ने मौलाना के नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले में कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा, 'बच्ची के माता-पिता जब मौलाना के पास पहुंचे तो उसने उन्हें पीटा और गालियां दी। शिकायत मिलते ही पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग बच्ची से ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।'

एमपी के सिवनी में भी आया था ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश के ही पिछले दिनों सिवनी में एक मौलाना पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आरोपी मौलाना ने नाबालिग को एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। जब इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

गांव वालों ने कर दिया पुलिस के हवाले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला सिवनी जिले के आदेगांव का था। जहां नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया। आरोपी मौलाना थाना के ग्राम छिंदा का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां आदेगांव आया हुआ था। उसने गांव की एक नाबालिग को एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था, उसी समय ग्रामीणों ने देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।