1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश: 34 IPS सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश: 34 IPS सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 06:41 pm IST

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए पिछले 24 घंटे में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

मध्य प्रदेश सरकार ने...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए पिछले 24 घंटे में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए पिछले 24 घंटे में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 34 अधिकारियों सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 34 IPS और 187 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जिन 34 IPS का तबादला किया गया है, उनमें दो पुलिस महानिरीक्षक, छह उप पुलिस महानिरीक्षक और नौ पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हैं। वहीं, जिन 187 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें 35 सहायक पुलिस अधीक्षक और 152 उप पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

वरिष्ठ IPS एम आर कृष्णा (1985 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस कर मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन भोपाल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर वी के सूर्यवंशी अब विशेष सशस्त्र बल इंदौर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे।

इनके अलावा, विशेष सशस्त्र बल इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जी जी पाण्डे को नारकोटिक्स इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल की महिला सहायक पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्र अब इंदौर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगी। 

वहीं, इंदौर ग्रामीण के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा अब उज्जैन रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं, जबकि इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा अब पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक होंगे। चंद्रशेखर सोलंकी को देवास का नया एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा, हिमानी खन्ना को एसपी कटनी, एम एल छारी को एसपी होशंगाबाद, डी कल्याण चक्रवर्ती को एसपी दतिया, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को एसपी पूर्व इंदौर, गुरुकरण सिंह को एसपी नरसिंहपुर, मांगीलाल सोलंकी को एसपी डिण्डोरी, मनोज कुमार श्रीवास्तव को एसपी आगर मालवा और भगवत सिंह बिरदे को एसपी हरदा का जिम्मा सौंपा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश