1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ठग रहा गिरोह, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ठग रहा गिरोह, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2021 07:18 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 07:18 pm IST

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ऑनलाइन चूना लगाने वाले ठग गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 25 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ठग रहा गिरोह, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ठग रहा गिरोह, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

इंदौर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ऑनलाइन चूना लगाने वाले ठग गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 25 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके से पकड़े गए आरोपी की पहचान विज्डम ओबिन्ना (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह वर्ष 2017 में कारोबारी वीजा पर भारत आया था और वीजा की मियाद खत्म होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अवैध प्रवास कर रहा था।

सिंह ने बताया कि ओबिन्ना उस ठग गिरोह से जुड़ा है जिसके सदस्य पहले सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान वाले खातों के जरिये महिलाओं से दोस्ती करते हैं और उनके मोबाइल नंबर हासिल कर लेते हैं। बाद में जाल में फंसे "शिकार" को विदेश से महंगे उपहार भिजवाने का झांसा दिया जाता है। उन्होंने बताया, "गिरोह के अन्य सदस्य खुद को भारतीय सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारी बताकर महिलाओं को फोन करते हैं। वे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें धमकाते हैं कि उनके नाम भेजे गए विदेशी उपहारों पर सीमा शुल्क बकाया है और इसकी अदायगी न होने पर उन्हें मोटा जुर्माना चुकाना होगा।"

मध्य प्रदेश: अस्पतालों और बाजार से क्यों गायब हो गई Remdesivir?, स्वास्थ्य मंत्री बोले- लोग बेवजह खरीद रहे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह ने इंदौर की 62 वर्षीय महिला नीलम (परिवर्तित नाम) से इसी तरीके से कुल 31.64 लाख रुपये ठगते हुए बैंक खातों में यह रकम बकाया सीमा शुल्क के नाम पर जमा करा ली थी। यह रकम अलग-अलग बैंकों के चार खातों में जमा कराई गई थी। सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि ठग गिरोह भारतीय नागरिकों को लॉटरी, इनाम और विदेश में नौकरी का झांसा देकर भी उन्हें चूना लगाता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। 

कोरोना के उपचार के लिए नहीं मिल रही Remdesivir या अन्य दवा तो यहां करें शिकायत, मिलेगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।