1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम ने मायके में रहकर पति के मर्डर की पूरी प्लानिंग की, जानिए सनसनीखेज हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम ने मायके में रहकर पति के मर्डर की पूरी प्लानिंग की, जानिए सनसनीखेज हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 11, 2025 10:05 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 10:35 am IST

इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो सोनम ने ठान रखा था कि उसे राजा को मारना ही है। मेघालय पुलिस ने जब इंदौर के पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती तफ्तीश के दौरान पूछताछ की तब यह खुलासा हुआ।

Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi- India TV Hindi
सोनम और राजा रघुवंशी Image Source : X

इंदौर: राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। जैसे-जैसे इस मर्डर केस की परतें खुल रही हैं कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनम शादी के तुरंत बाद मायके आ गई थी और वहीं रहकर उसने राजा रघुवंशी के मर्डर की पूरी प्लानिंग की। यहीं से उसने गुवाहाटी का टिकट कराया और फिर राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा कुशवाहा को रास्ते हटाने का एक खौफनाक प्लान तैयार किया।

सोनम में राजा को मारने की ठान रखी थी

इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो सोनम ने ठान रखा था कि उसे राजा को मारना ही है। मेघालय पुलिस ने जब इंदौर के पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती तफ्तीश के दौरान पूछताछ की तभी ये जानकारी निकलकर सामने आई। 

सूत्रों के मुताबिक सोनम ने राजा रघुवंशी से कहा था कि कामख्या मंदिर में दर्शन के बाद ही वे एक दूसरे के पास आएंगे। सने मान रखने का बहाना बनाया और राजा को पहले कामख्या मंदिर और फिर मेघालय जाने के लिए मनाया। सोनम की जिद के चलते ही राजा रघुवंशी मेघालय जाने के लिए राजी हुआ।

क्या था हत्या का दूसरा प्लान?

 राजा रघुवंशी और सोनम की शदी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद 15 मई को सोनम अपने मायके आ गई थी। यहीं रहकर उसने राज कुशवाहा के मर्डर की पूरी प्लानिंग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर हत्या के पहले प्लान में कामयाबी नहीं मिलती तो सोनम के पास दूसरा प्लान भी था। उसने राज से कहा था कि उसके दोस्त (विशाल, आनंद, आकाश) अगर राजा को नहीं मार पाएंगे तो वो फोटो लेने के बहाने से राजा को पहाड़ से नीचे धक्का दे देगी। सोनम और राज ने यह योजना तक बना ली थी कि उनके कारनामे की भनक अगर किसी को लगी तो वो समय रहते नेपाल भाग जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए थे। शिलांग से दोनों के लापता होने की खबरें आईं। बाद में राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में इस केस में बड़ा खुलासा हुआ। सोनम पर पति की हत्या का आरोप लगा। सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करा दी। ऐसी बातें सामने आई हैं कि सोनम का राज कुशवाहा नामक शख्स के साथ अफेयर था। राज कुशवाहा और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, और विशाल चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। 9 जून 2025 को सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मेघालय पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शिलांग पहुंची है। सोनम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।