1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन महाकाल दर्शन को जा रहे थे, रास्ते में ही मां-बेटे-बहू की मौत, खड़े डंपर में घुसी कार; 2 बच्चे चमत्कारिक रूप से बचे

उज्जैन महाकाल दर्शन को जा रहे थे, रास्ते में ही मां-बेटे-बहू की मौत, खड़े डंपर में घुसी कार; 2 बच्चे चमत्कारिक रूप से बचे

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 11, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 02:03 pm IST

राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकला परिवार मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

हादसे में चकनाचूर हुई...- India TV Hindi
हादसे में चकनाचूर हुई कार। Image Source : REPORTER INPUT

उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहा राजस्थान के धौलपुर का एक परिवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह आगरा-मुंबई हाईवे पर सारंगपुर म‌ऊ के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर में पिछे से अर्टिगा कार जा घुसी जिससे हादसे में मां बेटे और बहू की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो बच्चे सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद एडिशनल एसपी केएल बंजारे सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी सोमा बाई (65) पत्नी सुनील त्रिवेदी, अंकुर (42) पिता सुनील त्रिवेदी और अर्चना (40) पति अंकुर त्रिवेदी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में निहाल पिता अतुल तिवारी और कार चालक अब्दुल हबीद शामिल है। पुलिस ने बताया कि निहाल के सिर और अब्दुल के हाथ में चोट लगी है। इसके बाद घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

कार के परखच्चे उड़ गए।
Image Source : REPORTER INPUTकार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के समय कार में अंकुर-अर्चना के दो 2 तेजस और अंश भी कार में पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। जो हादसे के दौरान बाल-बाल बच गए। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

ओवरटेक करने पर हुआ हादसा 

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर निवासी त्रिवेदी परिवार के 6 सदस्य सावन के मौके पर राजस्थान से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। सभी सारंगपुर में नेशनल हाईवे-52 पर शिमला होटल के सामने कार ड्राइवर अब्दुल के द्वारा आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। तभी सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से कार टकरा गई जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मां-बेटे बहू सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Image Source : REPORTER INPUTघायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, बता दें कि एक दिन पहले ही सोमवार सबह राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

जैसलमेर में 25 बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को बचाया, बैग-किताबें जलकर राख; VIDEO

CCTV में सहेली के साथ दिखी, फिर कहां गायब हो गई केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा? रेलवे ट्रैक पर मिले यूनिफॉर्म और बैग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।