1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. घर से गुटखा लेने पहुंचा युवक, पहुंच गया अस्पताल और चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

घर से गुटखा लेने पहुंचा युवक, पहुंच गया अस्पताल और चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Aug 31, 2026 02:43 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 02:43 pm IST

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मामले को संभाला और इलाज के लिए भर्ती कराया।

mp news- India TV Hindi
अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और आखिरकार अपनी जिंदगी खत्म करने के इरादे से नीचे कूद गया। गनीमत ये रही कि मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए भर्ती करा दिया। युवक को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।

चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

घायल युवक की पहचान अर्जुन चमकेल, निवासी पाण्डेय टोला के रूप में बताई जा रही है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसने ये कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक दिमागी तौर पर बीमार था। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से जब छलांग लगाई, इस घटना को देखकर सब हैरान रह गए। इस घटना में युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक अर्जुन पिछले करीब चार वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित था और बीमारी के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते वह काफी परेशान था।

घर से गुटखा लेने निकला था युवक

परिजनों ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि वह घर से गुटखा लेने के लिए निकला था, जिसके कुछ देर बाद परिजनों को उसके अस्पताल से गिरने की जानकारी मिली। जैसे ही परिजनों को युवक के आत्महत्या की कोशिश की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और सामने आए वीडियो की भी जांच कर रही है।

20 साल का है युवक

अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने मामले की सूचना देते हुए कहा- 'युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है और करीब चार साल स उसकी टीबी की दवाई चल रही है। परिजनों के कहे अनुसार, युवक घर से गुटखा लेने निकला था। युवक ने गुटखा खाया और इसके बाद अस्पताल पहुंचा और फिर चौथे माले से कूद गया। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई।'

(रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः दो कत्ल, लूट और फिर आत्महत्या... 3 गिरफ्तार, मंदसौर डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।