1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गर्लफ्रेंड संग होटल पहुंचा युवक, पीछे-पीछे पहुंची पत्नी, आव देखा ना ताव, पति की बीच सड़क जमकर की धुनाई

गर्लफ्रेंड संग होटल पहुंचा युवक, पीछे-पीछे पहुंची पत्नी, आव देखा ना ताव, पति की बीच सड़क जमकर की धुनाई

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 12, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 09:51 pm IST

रीवा के एक होटल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का पारा चढ़ गया, जिसके बाद उसने पति की सरेआम धुनाई कर दी और कॉलर से पकड़कर थाने तक घसीट लाई।

mp news- India TV Hindi
प्रेमिका संग रंगे हाथ पति को पकड़ा। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के एक निजी होटल में उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब पत्नी ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। महिला ने होटल परिसर में ही पति की धुनाई कर दी और फिर ये हंगामा सड़क तक आ गया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भन्नाई महिला सड़क तक पति को घसीटकर ले आई और खूब हंगामा किया, जिसके बाद सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो गई। हंगामे के बाद तीनों को समान थाना लाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महीनों से छिप रहा था पति

मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल का है। जानकारी के मुताबिक सीधी जिले का रहने वाला युवक होटल में एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। महिला के अनुसार, वह अपनी पढ़ाई के चलते रीवा आई थी, जहां उसने अपने पति की गाड़ी देखी और उसका पीछा किया। लेकिन, बीच में वह उसकी नजरों से ओझल हो गया। जिसके बाद काफी देर तक ढूंढने के बाद वह सीधे उस होटल तक पहुंच गई, जहां पति किसी और महिला के साथ मौजूद था। कमरे का दरवाजा खुलते ही पत्नी ने पति को युवती के साथ देख लिया और दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पति ने कर ली दूसरी शादी

पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी युवती से भी शादी कर ली है और उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा दिया है। वहीं पति ने इन आरोपों से अलग अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। पति का दावा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और उसे पत्नी से अपनी जान का खतरा है। दोनों की इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। वहीं महिला ने बताया कि उसने 2025 में युवक से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन पिछले 6 महीने से उसका पति उससे छुपता घूम रहा था। उसने अपना नंबर भी बदल लिया और सोशल मीडिया से भी उसे हटा दिया, जिसके बाद से वह उसे लगातार ढूंढ रही थी।

पुलिस कर रही पूछताछ

हंगामे के बाद पत्नी ने पति और युवती को समान थाना ले आई, जहां पुलिस ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दूसरी शादी समेत दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः प्यार, इश्क और धोखेबाजी की अनोखी दास्तां, जाकिर की किरण ने क्यों ले ली जान? जानिए

VIDEO: आंख मूंदकर किया भरोसा, BPSC की परीक्षा पास करते ही टीचर पत्नी ने पति को दिया धोखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।