1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: RTO अफसर के घर छापेमारी, आय से 650 गुना अधिक संपत्ति मिली, अधिकारियों के उड़े होश

MP News: RTO अफसर के घर छापेमारी, आय से 650 गुना अधिक संपत्ति मिली, अधिकारियों के उड़े होश

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Deepak Vyas
 Published : Aug 18, 2022 11:38 am IST,  Updated : Aug 18, 2022 01:29 pm IST

MP News: आरटीओ अफसर के घर से उसकी आमदनी से 650 गुना ज्यादा संपत्ति मिली।

RTO Officer's House Raid by EOW- India TV Hindi
RTO Officer's House Raid by EOW Image Source : INDIA TV

Highlights

  • जांच में 16 लाख रुपए कैश मिले
  • घर में बना रखा है पर्सनल थिएटर
  • कई घर, गाड़ियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स मिले

MP News: एमपी में एक आरटीओ अफसर के घर ईओडग्ब्ल्यू ने छापेमारी की है। इस छापे में अधिकारी के घर से खजाना मिला है। यह बेहिसाब संपत्ति देखकर अफसरों के भी होश उड़ गए। इस आरटीओ अफसर के घर से उसकी आमदनी से 650 गुना ज्यादा संपत्ति मिली। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। यहां के एक आरटीओ अधिकारी संतोषपाल सिंह का घर किसी राजमहल की तरह लगता है। जब अफसरों ने यहां छापेमारी के दौरान उसकी संपत्ति देखी तो दंग रह गए। उसकी संपत्ति आय से 650 गुना अधिक होने के संकेत हैं। जांच में जबलपुर के इस अधिकारी के पास से 16 लाख रुपए कैश मिली। छापेमारी के दौरान आलम यह दिखा कि ड्राइंग रूम से लेकर बाथरूम तक, हर जगह काली कमाई का नजारा फैला हुआ दिखा। इस आरटीओ अधिकारी ने अपने घर में पर्सनल थिएटर तक बना रखा है। काली कमाई से थिएटर में लाल सीटें लगा रखी हैं। जांच के दौरान संतोषपाल सिंह के कई घर, कई लग्जरी गाड़ियां और दूसरे अन्य डॉक्यूमेंट्स प्राप्त हुए हैं। 

जानिए क्या है पूरा मामला?

ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरटीओ संतोष पाल और उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेहिसाब संपत्ति होने की बात पता चली थी। कई शिकायतें इस संबंध में प्राप्त हुई थीं। इसका निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया। इस दौरान जब देर रात तक छानबीन की गई तो इसमें कई साक्ष्य सामने आए। इन साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ संतोष पाल की सेवा अ​वधि में वैध स्त्रोतों से प्राप्त आमदनी की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 फीसदी ज्यादा है।

EOW caught Cash and Jewellery
Image Source : INDIA TVEOW caught Cash and Jewellery

ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान पीपी कॉलोनी ग्वारीघट में 1247 वर्गफीट के घर के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। इसी तरह शंकरशाह वार्ड में 1150 वर्गफीट, शताब्दीपुरम जो कि एमआरफोर रोड पर है, वहां पर 10 हजार वर्गफीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट और गढ़फाटक में 771 फीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड़ पर 1.4 एकड़ जमीन पर बने फार्म हाउस के बारे में भी पता चला है। 

RTO Officer's Farmhouse
Image Source : INDIA TVRTO Officer's Farmhouse

कार, बाइक, बुलेट के दस्तावेज मिले

ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान आरटीओ द्वारा खरीदी गई स्कॉर्पियो कार, पल्सर बाइक और बुलेट के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। इस तरह आरटीओ के पास बेहिसाब संपत्ति अधिारियों को पता चली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।