1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के शिवपुरी भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 20 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 10:02 pm IST

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार 3 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई।

Shivpuri Accident, Shivpuri Road Accident, Shivpuri Accident Madhya Pradesh- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले में एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार 3 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार 3 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण दुर्घटना में 20 अन्य घायल भी हुए हैं। 

शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उस वक्त हुई, जब संबंधित लोग इस वाहन से राज्य के श्योपुर जिले के उनावद से अपने गांव डोडी वापस लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 4 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चंदेल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को पोहरी एवं शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।