1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO में कैद हुई शर्मनाक हरकत, नशे में धुत टीचर ने स्कूल में उतारे कपड़े, फिर कुर्सी पर...

VIDEO में कैद हुई शर्मनाक हरकत, नशे में धुत टीचर ने स्कूल में उतारे कपड़े, फिर कुर्सी पर...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 17, 2023 02:56 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 03:00 pm IST

मध्य प्रदेश में एक टीचर नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। टीचर ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था। नजर पड़ी तो टीचर की हालत देखकर छात्र डर गए।

नशे धुत टीचर - India TV Hindi
नशे धुत टीचर

मध्य प्रदेश में एक टीचर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल, टीचर नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। मामला आदिवासी बाहुल्य जिला शहड़ोल के विकासखंड जयसिंह नगर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल बाकीबरा का है, जहां टीचर नशे में धुत होकर पहुंचा। टीचर की हालत ऐसी नहीं थी कि वह खड़ा हो सके या बैठ सके। नशे की हालत में आए टीचर का वीडियो सोशल पर वायरल हो गया है।

चल भी नहीं पा रहा रहा था टीचर

शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंह नगर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पाठशाला बाकीबरा (बनसुकली) में पदस्थ टीचर अमन सिंह नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचा, जहां उन्हें इस हालत में देखकर छात्र डर गए। टीचर अमन ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था। लड़खड़ाते कदमों के साथ वे विद्यालय भवन की कुर्सी में अचेत अवस्था में कपड़े उतारकर अंडरवियर में पड़ा रहा। 

शिक्षक की करतूत कैमरे में कैद 

टीचर की इस करतूत को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में बीईओ नीलम सिंह व बीआरसी जयसिंह नगर राम नारायण पांडेय का कहना है कि उन्हें भी शराब के नशे में धुत टीचर का वायरल वीडियो मिला है। मामले को BAC व संकुल प्राचार्य को जांच के लिए भेजा है।

-विशाल खंडेलवाल की रिपोर्ट  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।