इंदौर: इंदौर के श्रीनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परीक्षा देने जा रही एक छात्रा पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। कुत्तों ने उसे नीचे गिराकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
कुत्ता काटने से छात्रा घायल
दरअसल कुत्तों के झुंड के द्वारा छात्रा पर हमला करने की यह घटना श्रीनगर एक्सटेंशन की है। जहां हमले के दौरान छात्रा की दोस्त मौके पर पहुंची, जिसने कुत्तों के दोबारा हमला करने की कोशिश को नाकाम किया। जिसमें छात्रा की दोस्त उसको लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज करवाया।
कुत्तों के हमले का वीडियो आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि छात्रा पर चार कुत्ते अचानक टूट पड़े। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह देखा जा रहा है कि हमला करने वाले कुत्ते स्ट्रीट डॉग्स हैं या किसी के पाले हुए। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
जानकारी के मुताबिक छात्रा 12 जुलाई की सुबह परीक्षा देने जा रही थी, तभी चार कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़े। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुत्तों ने लड़की को ज़मीन पर घसीटा और काटने लगे। छात्रा मदद के लिए चिल्ला रही थी।
हमला करने के लिए दोबारा लौटे कुत्तों को सहेली ने भगाया
चार आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जब उसने पहले खुद को बचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की, तो कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसके पैरों पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि वह कुछ देर के लिए भागने में कामयाब रही, लेकिन कुत्तों का वही झुंड फिर से इकट्ठा हो गया और दोबारा पर हमला कर दिया। हालांकि लड़की की सहेली ने किसी तरह कुत्तों को भगाया।
इनपुट- भारत पाटिल, इंदौर