1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'नारेबाजी के साथ मस्जिद में फेंका गया सुतली बम', शहर के काजी ने बताया भारत की जीत के बाद महू में कैसे भड़की हिंसा?

'नारेबाजी के साथ मस्जिद में फेंका गया सुतली बम', शहर के काजी ने बताया भारत की जीत के बाद महू में कैसे भड़की हिंसा?

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 10, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 05:16 pm IST

आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद मध्य प्रदेश के महू शहर में दो गुटों के बीच मारपीट और हिंसा हो गई। गुस्साए उपद्रवियों ने कार में आग लगा दी थी। इलाके में भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

महू में भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा- India TV Hindi
महू में भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के महू शहर में क्रिकेट में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला हिंसा, आगजनी और पथराव में तब्दील हो गया। कुछ लोग भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद विजयी जुलूस निकाल रहे थे। जैसे ही जुलूस महू के जामा मस्जिद रोड पर पहुंचा, आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता चला गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

भारत माता की जय के अलावा और भी लगाए जा रहे थे नारे

इस पूरे मामले पर अब महू शहर काजी मोहम्मद जाबिर का बयान सामने आया है। शहर के काजी मोहम्मद जाबिर ने कहा कि हिन्दू पक्ष ने शुरुआत की थी। ये गलत बात है कि वह सिर्फ भारत माता के नारे लगा रहे थे, इसके अलावा और भी नारे लग रहे थे।

मस्जिद में फेंका गया सुतली बम

काजी ने कहा कि एक सुतली बम मस्जिद में डाला गया। उसके बाद हंगामा हुआ। 10-15 मिनट हम लोगों को समझाते भी रहे। प्रशासन ने भी बात की लेकिन इसके बाद पीछे से पथराव होने लगा। काजी मोहम्मद जुबेर ने कहा कि मस्जिद पर सुतली बम फेंका था, इसलिए कोई मुसलमान मस्जिद छोड़कर नहीं गया। वह खुद 4:00 बजे तक मस्जिद में रहे थे।

मुसलमानों को किया जा रहा बदनाम

मस्जिद से पत्थर फेंके गए वाले सवाल पर काजी ने कहा, 'ये सब मुसलमानों को बदनाम करने वाली बात है। यह देश सबका है। मस्जिद से तरबी पढ़कर निकले थे, जुलूस 80% हिस्सा जा चुका था। हमने कोशिश की थी कि हम नमाज थोड़ी देर तक पढ़े। क्योंकि बाहर शोर-शराबा हो रहा था। नारे भी लग रहे थे। यह बेकार की बात है कि सिर्फ भारत माता के नारे लग रहे थे, इसके अलावा और भी नारे लग रहे थे।'

काफी देर तक लोगों को समझाया गया

काजी ने कहा, 'इस बीच में थोड़ा शोर हुआ तो हम बाहर निकले। हमने देखा नारे की वजह से लोगों ने एक शख्स को रोक रखा है तो हमने उसको बाहर निकाला। तभी किसी ने सुतली बम डाल दिया फिर भी हम लोगों को समझाते रहे। 10-15 मिनट तक प्रशासन से बात कर रहे थे तभी पीछे से पत्थर आने लगे। 

यह मुल्क तुम्हारा है उतना ही हमारा- काजी

काजी ने कहा, 'हमने इसीलिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई कि मुसलमान को बदनाम मत करो। ये देश सबका है। इंडिया की जीत की खुशी मुसलमान को भी है। यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही हमारा भी है। हमको बहुत बुरा लगा है। जितना यह मुल्क तुम्हारा है, उतना ही हमारा है। वापस शहर को पुराने माहौल पर आना चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।