1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौरः बेटे की उम्मीद में तांत्रिक के जाल में ऐसी फंसी महिला, आबरू भी गंवाया और पैसे भी

इंदौरः बेटे की उम्मीद में तांत्रिक के जाल में ऐसी फंसी महिला, आबरू भी गंवाया और पैसे भी

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 26, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 10:18 pm IST

आरोपी ने महिला का यौंन शोषणा किया साथ ही 12 लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला ने मामले की शिकायत विजयनगर थाने में की है।

विजय नगर थाना - India TV Hindi
विजय नगर थाना Image Source : INDIA TV

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एक महिला के साथ आर्थिक और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि एक शख्स ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने महिला का यौंन शोषणा किया साथ ही 12 लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला ने मामले की शिकायत विजयनगर थाने में की है।

तांत्रिक के पास गई थी महिला

दरअसल, महिला को बेटा नहीं हो रहा था।  उसके पास दो बेटियां हैं। महिला एक तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने महिला के सामने दावा किया कि तंत्र विद्या के जरिए उसको बेटा पैदा होगा। बेटा होने की लालच में वह आरोपी के जाल में फंस गई। फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी निकाल लिए।

12 लाख रुपये भी वसूले

अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपए भी वसूल लिए। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश शुरू कर दी है। आरोपी तांत्रिक राजेश मालचंदानी ऑटो चलाता है। 

रिपोर्ट- भारत पाटिल, इंदौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।