1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड ने शादी से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर जला दिया, रात में किया कांड

मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड ने शादी से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर जला दिया, रात में किया कांड

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 02, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 12:19 pm IST

पीड़िता और आरोपी युवक करीब 4-5 साल से लिव इन रिलेशन में थे। युवक शराब पीने का आदी था और गर्लफ्रेंड को ये बात पसंद नहीं थी, इसलिए वह शादी से मना कर रही थी।

madhya pradesh- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर गर्लफ्रेंड को जलाया, जांच में जुटी पुलिस Image Source : INDIA TV

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल के तौर पर काम करने वाली लड़की को उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जला दिया है। लड़की की हालत गंभीर है और उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी फरार है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने घटना के कुछ घंटे पहले चाकू भी दिखाया था। लेकिन तब प्रेमिका राजीनामा करके उसे थाने से घर ले गई थी। 

क्या है पूरा मामला? 

पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ किराए के मकान में हमलापुर क्षेत्र में ही रहती है। आदिवासी लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है। बीती रात 11 बजे अर्जुन नगर निवासी आर्यन मालवीय ने युवती को पेट्रोल डालकर जला दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। सोमवार को युवक रात करीब 11 बजे घर आया और उसने गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की महक आने और युवती ने गेट खोला और मौका पाकर आरोपी आर्यन मालवीय ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में पीड़िता को रात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पीड़िता का इलाज जारी है। वह करीब 40 प्रतिशत तक जल गई है। 

लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों 

पीड़िता और आरोपी युवक करीब 4-5 साल से लिव इन रिलेशन में हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़का, पीड़ित लड़की को अक्सर शराब पीकर परेशान करता था। बीती रात भी उसने युवती को चाकू दिखाकर विवाह के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी। शराब पीने की आदत के कारण युवती उससे शादी करने को राजी नहीं है।

थाना प्रभारी का बयान आया सामने

बैतूल गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी द्वारा युवती पर शादी के लिए प्रेशर बनाया जा रहा था। प्रेमिका द्वारा मना करने पर प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के कुछ घंटे पहले ही आरोपी ने प्रेमिका को शराब के नशे में चाकू दिखाया था। शिकायत पर आरोपी को गंज थाने ले जाया भी गया लेकिन माफी मांगने और दोबारा गलती न करने का भरोसा दिलाने पर युवती ने राजीनामा कर लिया। इस दौरान पुलिस ने युवक को थाने में करीब 1 घंटे तक बिठाकर रखा था। आरोपी के खिलाफ धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट: बैतूल से मयंक भार्गव)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।