1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी

शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव, अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2020 11:42 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 11:42 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसलिए वे अस्पताल में ही उपचाररत रहेंगे।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : SOCIAL MEDIA

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसलिए वे अस्पताल में ही उपचाररत रहेंगे। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार केा संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चौहान को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं मगर तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसलिए अगली रिपोर्ट के आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चौहान की 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।

चौहान लगातार अस्पताल से ही विभागीय समीक्षा बैठक, कोरोना की व्यवस्था व स्थिति की समीक्षा के अलावा कैबिनेट की वर्चुअल बैठक भी कर रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।