1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: MP में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर लटकाकर घसीटा, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

VIDEO: MP में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर लटकाकर घसीटा, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Sep 10, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 12:04 am IST

ग्वालियर में एक कार ड्राइवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हद तक तो तब हो गई जब ड्राइवर ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर टांगकर घसीटा।

कार की बोनट पर पुलिसकर्मी- India TV Hindi
कार की बोनट पर पुलिसकर्मी Image Source : REPORTER INPUT

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। चेकिंग से बचने के लिए एक शख्स कार को तेज ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर टांग कर रोड पर घसीटा। इसके साथ ही कार ड्राइवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे चार लोग घायल हो गए। महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दो लोगों को मामूली चोट आई है। 

कार चालक की जमकर पिटाई

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। भीड़ ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद भीड़ ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन चौराहे का है। हादसे के दौरान स्टेशन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।  

यहां देखें वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना का वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है। 

रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया, ग्वालियर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।