1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Tribal woman burnt: जमीन विवाद में आदिवासी महिला को जलाने की साजिश, पांच लोग गिरफ्तार

Tribal woman burnt: जमीन विवाद में आदिवासी महिला को जलाने की साजिश, पांच लोग गिरफ्तार

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jul 04, 2022 02:53 pm IST,  Updated : Jul 04, 2022 02:53 pm IST

Tribal woman burnt: पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी युवराज सिंह ने बताया, ‘ पीड़ित महिला रामप्यारी बाई (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Tribal woman burnt:- India TV Hindi
Tribal woman burnt: Image Source : FILE PHOTO

Tribal woman burnt: जमीन विवाद में आदिवासी महिला को आग लगाने की साजिश के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला को गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के धनोरिया गांव में शनिवार दोपहर की है। इस सिलसिले में पुलिस ने अब तक दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी युवराज सिंह ने बताया, ‘ पीड़ित महिला रामप्यारी बाई (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।’

आरोपियों द्वारा कथित तौर पर बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जली हालत में महिला दर्द से रोती दिखाई दे रही है और उसके चारों ओर धुंआ है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को यह कहते सुना गया कि महिला ने स्वयं को आग लगा ली है और ‘ चलो वीडियो शूट करते हैं।’

गुना के पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि महिला के पति अर्जुन सहरिया ने एक पुलिस शिकायत में कहा था कि जब वह शनिवार दोपहर अपने खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी वहां जली हुई हालत में पड़ी है। अधिकारी ने बताया कि जब उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि प्रताप धाकड़ (35), श्याम धाकड़ (35) और हनुमत धाकड़ (25) नाम की तीन लोगों ने उसे आग लगा दी। 

उन्होंने बताया कि घटना की सिलसिले में रविवार को तीन पुरुषों और दो महिलाओं अवंती बाई (50) और सुदामा बाई (35) को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आरोपियों ने जबरन उसकी जमीन हड़प ली थी जिस स्थानीय प्रशासन ने इस साल मई माह में मुक्त कर अर्जुन सहरिया सौंप दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।