1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सैप्टिक टैंक में दम घुटने से दो भाइयों की मौत, बचाने उतरे युवक की भी हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

सैप्टिक टैंक में दम घुटने से दो भाइयों की मौत, बचाने उतरे युवक की भी हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 11, 2026 11:53 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 11:53 am IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में 2 भाइयों की मौत हो गई और पूरे परिवार में मातम पसर गया। दोनों भाई सेप्टी टैंक में उतरे थे, जिसके बाद ये हादसा हो गया।

Betul - India TV Hindi
बैतूल Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सेप्टी टैंक ने 2 सगे भाइयों की जिंदगी निगल ली है। वहीं दोनों भाइयों को बचाने उतरा युवक भी गंभीर रूप से बीमार हो गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर मुलताई थाना क्षेत्र के परमंडल गांव के भगत सिंह वार्ड में हुई। 

सेप्टी टैंक में उतरे थे दोनों भाई

मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि परमंडल निवासी ओमप्रकाश के मकान में सैप्टिक टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान डिवटिया गांव के निवासी विजय पंवार (38) और उनके छोटे भाई संजय पंवार (30) काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम निर्माण कार्य के दौरान संजय टैंक के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसकी खोजबीन के लिए बड़ा भाई विजय टैंक में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। परिहार ने बताया कि दोनों के साथ काम कर रहे मुकेश परिहार (30) ने जब देखा कि दोनों बाहर नहीं आए हैं, तो वह भी टैंक के अंदर चला गया। वहां उसने दोनों भाइयों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से मुकेश भी बेहोश हो गया। 

दोनों भाइयों को डॉक्टर्स को मृत घोषित किया

बाद में तीनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संजय और विजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक को लगभग एक माह बाद खोला गया था। आशंका है कि टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों भाइयों की मौत हुई। जिला चिकित्सालय के अधिकारी गजेंद्र मीणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।  बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जिसमें सेप्टी टैंक ने किसी की जान ली हो। इससे पहले भी इस तरह के मामले मध्य प्रदेश में देखने को मिलते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-मालती चहर ने प्रणीत मोरे को लगाई फटकार, क्या बिग बॉस-19 का फूटा गुस्सा? चौतरफा हो रही थू-थू

दिव्या भारती की मौत के बाद रवीना टंडन को मिली थी मोहरा, 32 साल बाद दोनों हीरो संग कर रहीं फिल्म, दिखाई पुरानी फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।