1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एक युवक के लिए भिड़ी दो महिलाएं, एसपी ऑफिस को बनाया जंग का मैदान; हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखें

एक युवक के लिए भिड़ी दो महिलाएं, एसपी ऑफिस को बनाया जंग का मैदान; हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखें

 Published : Sep 02, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 06:38 pm IST

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी से परेशान होकर एसपी से गुहार लगाने पहुंची थी।

एसपी दफ्तर में लड़ती महिलाएं- India TV Hindi
एसपी दफ्तर में लड़ती महिलाएं Image Source : REPORTER INPUT

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक को लेकर दो महिलाएं एसपी ऑफिस में भिड़ गईं और एक-दूसरे को मारने पीटने लगीं। जानकारी के मुताबिक, युवक ने दो शादियां कर रखी हैं। युवक की पहली पत्नी का आरोप है कि बिना तलाक लिए उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। जैसे ही महिला ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई, उसी दौरान पति और उसका दूसरा परिवार भी वहां पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा होने लगा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और पूरे मामले को सुलझाने के लिए सिविल लाइन थाना भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा

जानकारी के मुताबिक एसपी कार्यालय में जब दोनों का आमना सामना हुआ तो दोनों आपस में लड़ने लगीं। इस दौरान उनका पति भी मौजूद था। दोनों महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़ कर खींचते नजर आई और एक-दूसरे पर चप्पल और पानी की बोतल फेंका। पुलिस के सामने काफी देर तक दो पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 

बिना तलाक लिए युवक ने की दूसरी शादी

पुलिस के अनुसार, रांझी थाना इलाके के रहने वाले अभिषेक सोनकर ने पहली पत्नी को छोड़कर हाल ही में ही दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अभिषेक बंशकार को दो बच्चे हुए। अभी हाल ही में बेटी की मौत हो गई। पहली पत्नी ने नसबंदी ऑपरेशन के चलते पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। 

यहां देखें वीडियो

पुलिस ने दिखाई सख्ती

हंगामा और मारपीट पर उतारू महिलाएं पुलिस की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब दोनों पत्नियों नहीं मानीं तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। हंगामा करने वाली दोनों पत्नियों और पति को सिविल लाइन्स पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

जबलपुर एसपी ने कहा कि दोनों पत्नियों में कहासुनी हुई है। आरोप है कि युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इस संबंध में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- देबजीत देब, जबलपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।