1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन: अयोध्या भेजे जाने वाले हैं 5 लाख लड्डू, खुद पैकिंग करते हुए दिखे CM मोहन यादव, देखें VIDEO

उज्जैन: अयोध्या भेजे जाने वाले हैं 5 लाख लड्डू, खुद पैकिंग करते हुए दिखे CM मोहन यादव, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 15, 2024 12:42 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 12:56 pm IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 5 लाख लड्डू को अयोध्या भेजने के लिए तैयार किया जा रहा है। लड्डुओं का निरीक्षण करने के लिए खुद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने खुद भी इस काम में सहयोग किया।

Mohan Yadav- India TV Hindi
मोहन यादव Image Source : ANI

उज्जैन: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक है। ऐसे में मध्य प्रदेश के उज्जैन में 5 लाख लड्डू तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें अयोध्या भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अयोध्या भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डुओं की तैयारी और पैकिंग का निरीक्षण किया है। लड्डुओं की पैकिंग में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव खुद भी शामिल हुए। 

सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, 'भगवान फिर से मुख्य गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। हम उज्जैन और अयोध्या के हजारों वर्षों से चले आ रहे रिश्ते को पुनर्जीवित करना चाहते थे। इसलिए हम अयोध्या में 5 लाख लड्डू भेजने जा रहे हैं। 4 लाख लड्डू तैयार किए गए हैं। हम 21 जनवरी तक सभी लड्डू भेज देंगे। मैं 22 जनवरी को चित्रकूट में रहूंगा और हमारे राज्य से दिव्य घटना का गवाह बनूंगा।'

22 जनवरी को ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम क्यों?

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। नक्षत्र मृगशिरा व योग ब्रह्म सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक है, इसके बाद इन्द्र योग लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 22 जनवरी को कर्म द्वादशी है। यह द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। 

कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए इस दिन को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बेहद शुभ माना गया है और इसी दिन को चुना गया है।

ये भी पढ़ें: 

यूपी: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा ऐलान, कहा- आज जाएंगे अयोध्या, भगवान राम और हनुमान की करेंगे पूजा

देश की आजादी से पहले 'भारतीय सेना' का क्या नाम था? प्रमुख भी था एक ब्रिटिश शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।