1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटा

उज्जैन: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 16, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 04:05 pm IST

भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेता ने कहा कि अभी भी उन्हें सही मायने में आजादी नहीं मिली है, जब 15 अगस्त के मौके पर असामाजिक तत्वों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

BJP leader attack- India TV Hindi
बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला Image Source : REPORTER INPUT

धर्म नगरी उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी स्टाइल में कुछ बादमाशों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। बादमाशों ने पहले बीजेपी नेता की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद वो जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे, वैसे ही बदमाशों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और लाठियों से बदमाशों ने भाजपा नेता को खूब पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही घट्टिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया।

एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पारासर ने बताया कि ये हैरान करने वाली घटना शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ के साथ हुई। ईश्वर सिंह कराड़ खजुरिया गांव से होकर जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद भाजपा नेता ईश्वर सिंह जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरे वैसे ही उन पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।

जमानी विवाद में हमले की आशंका

घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घट्टिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद लग रही है। हालांकि अब तक हमले के पीछे के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले में फरयादी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों सतीश मीणा और प्रकाश मीणा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वहीं, कुछ लोगों के खिलाफ अज्ञात के रूप में प्रकरण दर्ज हुआ है। 

ईश्वर सिंह के आरोप

घायल ईश्वर सिंह ने बताया कि उन पर जमीन विवाद के चलते हमला किया गया है। कुछ लोग गरीब किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जब पूर्व में ऐसे बदमाशों को जमीन पर कब्जा करने से रोका तो ये लोग अब हमला कर रहे हैं।

(उज्जैन से प्रेम डोडिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पुलिस के सारे खाली पद भरे जाएंगे

कांग्रेस युवा विंग पर मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना, 'इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान' हैशटैग शेयर करने का आरोप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।