1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार में कौन कौन? जानिए पूरी डिटेल

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार में कौन कौन? जानिए पूरी डिटेल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 11, 2023 05:19 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 05:47 pm IST

उज्जैन दक्षिण से चुनकर आए विधायक मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम होंगे। जानिए उनके परिवार में कौन कौन हैं।

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव - India TV Hindi
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : FILE

Mohan Yadav News: मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान दी गई है। अब वे एमपी के नए सीएम होंगे। जानिए मोहन यादव के परिवार में कौन कौन हैं? मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। जबकि मां का नाम लीलाबाई यादव है। सीमा यादव उनकी धर्मपत्नी हैं। मोहन यादव ने एमबीए किया है और पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। उनके परिवार में पत्नी सीमा यादव के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 

संघ के बेहद करीबी हैं मोहन यादव

एमपी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम साहिल की है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव बीजेपी के स्थापित नेता हैं। उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है। मोहन यादव वर्तमान में उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री के पद में रहे हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेहद करीबी है ओबीसी का चेहरा है। भाजपा ने आने वाले 15-20 वर्षों के लिए एक नई लीडरशिप तैयार की है।मोहन यादव ने माधव विज्ञान कॉलेज से पढ़ाई की है। वे एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। वे 1982 मेंछात्रसंघ के सहसचिव चुने गए थे।

बीजेपी ने मोहन यादव को दिया सरप्राइज गिफ्ट!

मोहन यादव वर्ष 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से एमएलए बने थे। इसके बाद वर्ष 2018 में वे एक बार फिर विधायक बनने में कामयाब रहे। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वर्ष 2020 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वे इस बार लगातार तीसरी बार इसी सीट से चुनाव जीते हैं और पार्टी ने उन्हें सीएम बनाकर बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है। 

इस बार 12 हजार वोटों से जीत

मोहन यादव ने इस बार भी अपनी पारंपरिक उज्जैन दक्षिण सीट से असेंबली का चुनाव लड़ा था। शुरुआती 2 राउंड तक वे कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन यादव से पीछे रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो आखिर तक टूट नहीं पाई। मोहन यादव इस चुनाव में 12 हजार 941 वोटों से जीते। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।