1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर बडा हादसा, ट्रेन से कटकर 2 यात्रियों की मौत, घटना की वजह आई सामने

मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर बडा हादसा, ट्रेन से कटकर 2 यात्रियों की मौत, घटना की वजह आई सामने

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 06, 2025 09:01 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 10:02 pm IST

मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया है जिसमें दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। जानें हादसे की क्या वजह थी?

मुंबई में ट्रेन एक्सीडेंट- India TV Hindi
मुंबई में ट्रेन एक्सीडेंट Image Source : REPORTER

मुंबई में बृहस्पतिवार को सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे हुई। इससे कुछ समय पहले ही नौ जून को मुंब्रा दुर्घटना मामले में दो इंजीनियरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के कारण मध्य रेलवे पर उपनगरीय ट्रेन सेवा बाधित हुई थी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित चार लोग गलत दिशा से उतरकर पटरी पर आगे बढ़ रहे थे, तभी वे सब ट्रेन की चपेट में आ गये।


रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्वप्निल नीला, चीफ पीआरओ सेंट्रल रेलवे, ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, मुंबई Sandhurst रोड स्टेशन पर चार यात्री ट्रेन की टक्कर से घायल हो गए हैं। वे पटरी पर चल रहे थे और तभी ट्रेन आ गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जिसमें से दो लोगों की मौत की जानकारी है।

देखें वीडियो



डॉ. श्वेता, सीएमओ, जे.जे. अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें 4 घायलों की सूचना मिली है जिसमें दो की मौत हो गई है।

1) अज्ञात पुरुष - मृत घोषित
2) हेली मोहमाया (महिला/19 वर्ष) - मृत घोषित
3) कैफ चोगले (पुरुष/22 वर्ष) - घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, स्थिति की प्रतीक्षा
4) खुशबू (महिला/45 वर्ष) - घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, स्थिति की प्रतीक्षा

ये भी पढ़ें:
खेसारी लाल यादव छपरा से लौटकर मुंबई जाएंगे? मीरा रोड स्थित घर में अवैध निर्माण पर नगरपालिका ने दिया नोटिस
'मुंबई में किसी खान को मेयर नहीं बनने देंगे', बीजेपी नेता अमित साठम का बड़ा बयान, विपक्ष का पलटवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।