1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. धारावी में कोविड-19 के 33 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 665 पहुंची: बीएमसी

धारावी में कोविड-19 के 33 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 665 पहुंची: बीएमसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 08:45 pm IST,  Updated : May 05, 2020 08:45 pm IST

मुंबई की सबसे बड़ी झुगगी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 665 तक पहुंच गई है।

33 new cases of Kovid-19 in Dharavi, total number of...- India TV Hindi
33 new cases of Kovid-19 in Dharavi, total number of infected reached 665: BMC Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई की सबसे बड़ी झुगगी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 665 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 20 लोगों की मौत हुई है और पिछले 72 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि आंबेडकर चाल, कुम्भरवाड़ा, राजीव गांधी नगर, मदीना नगर, पीएमजीपी कालोनी, विजय निगर, मुकुंद नगर, सोशल नगर, टाटा नगर समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि धारावी में अब तक 83,500 लोगों की जांच हुई है। वहीं 2380 लोगों को संस्थानों में पृथक रखा गया है जबकि 196 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।