1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गहरा कुआं... तेंदुए के सामने बिल्ली.... फिर जो हुआ.....

गहरा कुआं... तेंदुए के सामने बिल्ली.... फिर जो हुआ.....

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2021 07:18 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 07:18 pm IST

तेंदुए और बिल्ली की लड़ाई के इस वीडियो कि खास बात यह है कि कई बार तेंदुआ को बिल्ली टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गहरा कुआं... तेंदुए के सामने बिल्ली.... फिर जो हुआ.....- India TV Hindi
गहरा कुआं... तेंदुए के सामने बिल्ली.... फिर जो हुआ..... Image Source : ANI

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर तेंदुआ और बिल्ली की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के नासिक जिले से जो मजेदार वीडियो सामने आया है, उसमें एक तेंदुआ और बिल्ली आपस में लड़ते हुए कुएं में गिर जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच जो हुआ उसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने Twitter पर शेयर किया गया है। 

वायरल वीडियो में आप एक तेंदुए और बिल्ली को कुएं के अंदर आपस में लड़ते हुए देख सकते हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम की मदद से दोनों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। तेंदुए और बिल्ली के बीच हुई जबदस्त लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

तेंदुए और बिल्ली की लड़ाई के इस वीडियो कि खास बात यह है कि कई बार तेंदुआ को बिल्ली टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने तेंदुए और बिल्ली की लड़ाई का ये वीडियो शेयर किया है। एनआई के मुताबिक, पश्चिम नासिक डिवीजन के सब फारेस्ट संरक्षक पंकज गर्ग ने बताया कि बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ एक कुएं में गिर गया था। उन्होंने कहा कि तेंदुए को बचा लिया गया है और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

लोग पूछ रहे हैं बिल्ली का क्या हुआ?

वीडियो क्लिप पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग पूछ रहे हैं कि बिल्ली का क्या हुआ, तेंदुआ उसकी मौसी है ऐसा मुझे मेरी मम्मी कहा करती थी। एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये रियल लाइफ ऑफ पाई है। वहीं, कुछ लोग तेंदुए का जोरदार तरीके से मुकाबला करने वाली बिल्ली की भी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए नेटिज़न्स ने पूछा कि क्या मुठभेड़ के बाद बिल्ली जीवित थी। एक यूजर ने कहा कि तेंदुए को भ्रमित करने के लिए बिल्ली 'साहसपूर्वक अपनी जमीन पर खड़ी रही'। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।