नागपुर: महाराष्ट्र में लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी 9वीं क्लास के ऊपर पढ़ने वाली छात्राओं और कॉलेज की युवतियों को लव जिहाद से बचने की ट्रेनिंग देंगे। मई महीने के अपने ट्रेनिंग कैंप में लव जिहाद की घटनाओं से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। आने वाले शिक्षा सत्र में हर स्कूल, हर कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरुक किया जाएगा।
Related Stories
विवादों में यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी
दरअसल नागपुर के मनकापुर क्षेत्र में सामाजिक सेवा के नाम पर संचालित यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी पूरी तरीके से विवादों के घेरे में है। संस्था के संस्थापक रियाज काजी को चार युवतियों की शिकायत के बाद मनकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रियाज ने वर्ष 2010 में यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी की स्थापना की थी, इससे पहले वह 2005 में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा था, 2018 से वह शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहा है और शिक्षा अभियान के अंतर्गत उसके 9 केंद्र संचालित हो रहे हैं। 2018 में पढें हम, पढ़ाए हम नामक अभियान शुरू किया गया। धार्मिक रीति रिवाज के लिए दबाव डालने के मामले में पकड़े गए रियाज काजी की एनजीओ में होने वाली फंडिंग की जांच मनकापुर पुलिस कर रही है।
इन दिनों महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण जैसे मुद्दे सुर्खियों में आए हैं, चाहें वह नासिक का मामला हो, अमरावती के परतवाड़ा का हो, या नागपुर का मामला हो। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मई महीने में होने वाले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के होने वाली शिविर का पाठ्यक्रम में बदलाव किया है।
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के उपाध्यक्ष ने क्या बताया?
विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ के उपाध्यक्ष हेमंत जांबेकर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के ट्रेनिंग कैंपों में लव जिहाद से बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरीके से उन्हें फंसाया जा रहा है। उससे कैसे बचना चाहिए, इस ट्रेनिंग कैंप के बाद विश्व हिंदू परिषद आने वाले शिक्षा क्षेत्र के शुरुआत से ही स्कूल, कॉलेज में जाकर नौवीं क्लास के ऊपर की छात्राओं सहित कॉलेज की युवतियों को लव जेहाद से बचने का उपाय बताएगी। विश्व हिंदू परिषद अब सरकार से मांग कर रही है कि उनके पास फंडिंग कहां से हो रही है, पैसा कहां से आ रहा है, इसके जड़ तक सरकार जाए और जांच करें।
विश्व हिंदू परिषद पूरे महाराष्ट्र में स्कूल और कॉलेज में जाकर नौवीं क्लास के ऊपर की छात्राओं को लव जिहाद के खिलाफ कैसे सतर्क रहा जाए, कैसे उसे समझ में आए कि कोई अन्य धर्म के लोग उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है, उसके बारे में जागृत करेंगे। विश्व हिंदू परिषद हर स्कूल में हर कॉलेज में जाकर जिस तरीके से यह जिहाद का विषय चल रहा है उसके बारे में अवगत कराएगी।