1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में 'छांगुर बाबा' जैसा लव जिहाद गैंग, हिंदू लड़कियों को बहलाती थी फिजा खातून, केस दर्ज

फतेहपुर में 'छांगुर बाबा' जैसा लव जिहाद गैंग, हिंदू लड़कियों को बहलाती थी फिजा खातून, केस दर्ज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 13, 2026 09:09 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 09:09 am IST

यूपी के फतेहपुर जिले में लव जिहाद गैंग का मामला सामने आया है। यहां फिजा खातून नाम की लड़की ने एक हिंदू युवती को बहला कर शहजादा नाम के लड़के से मिलवाया। उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा। मना करने पर उन्होंने पीड़िता को धमकी दी है।

लव जिहाद चलाने वाले गैंग के खिलाफ केस दर्ज।- India TV Hindi
लव जिहाद चलाने वाले गैंग के खिलाफ केस दर्ज। Image Source : REPORTER INPUT

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पीड़िता ने हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने हिंदू समाज की लड़कियों को लव जेहाद में धकेलकर दिल्ली और हैदराबाद ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही हिंदू संगठन के लोगों ने विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है। वहीं पुलिस की टीम दिल्ली के रहने वाले शहजादा सहित दो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस पूरी घटना में फिजा खातून नाम की एक महिला भी शामिल है, जो महिलाओं को बरगला कर उन्हें ब्लैकमेल करती है। 

घूमने के बहाने दिल्ली लेकर गई फिजा

दरअसल, जिले के राधानगर थाना की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने पति के साथ किराए का कमरा लेकर काम के सिलसिले से शहर में काफी समय से रह रहे थे। इसी बीच पीड़िता की मुलाकात फिजा खातून निवासी गंगानगर कॉलोनी से हुई। फिजा खातून पीड़िता के घर आने लगी तथा अपनी मजबूरी बताकर पीड़िता से करीब 46 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता जब भी पैसे वापस करने को कहती तो फिजा टालमटोल करती। इसी बीच 18 फरवरी को फिजा खातून पीड़िता के घर आई और उसे घूमने के बहाने साथ लेकर दिल्ली चली गई।

मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

यहां उसने पीड़िता को शहजादा नाम के लड़के के घर में रोका। फिजा से उससे कहा कि तुम्हारा पति ठीक से कमाता नहीं है, तुम शहजादा से शादी कर लो और मुस्लिम बन जाओ। जब पीड़िता ने मना किया तो कमरे में बंद करके फिजा व शहजादा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उन्होंने पीड़िता से कहा कि अगर मुस्लिम नहीं बनोगी तो तुम्हें जान से मार देंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा। पीड़िता 21 फरवरी को किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई और पति से सारी बात बताई। पीड़िता के मुताबिक फिजा उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी दे रही है। फिलहाल पुलिस ने फिजा खातून और दिल्ली निवासी शहजादा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। (इनपुट- उमेश चंद्रा) 

यह भी पढ़ें-

मौसम लेगा करवट! देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।